कल 30 जनवरी 2019 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर, प्राउटिष्ट ब्लाक, इंडिया (पीबीआई), जो एक पंजीकृत राजनीतिक दल है, और राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा (राशसंमो), सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों ने शराब की बिक्री पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक दिन का सत्याग्रह किया । इस आयोजन में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, उत्तराखंड आदि सहित देश के 11 राज्यों से आए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।
आंदोलनकारियों को सम्बोधित करते हुए , राशसंमो के संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि सरकार के संरक्षण में शराब देश के हर गली और नुक्कड़ तक पहुँच गई है, और लोग न सिर्फ घातक बिमारियों के शिकार हो रहे हैं, बल्कि उन्हें अपने धन, करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख-शांति से भी हाथ धोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे शराब से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, क्योंकि वे ही शराब से पैदा हुई घरेलू हिंसा और बलात्कार के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की सफलता के लिए आवश्यक है कि शराब पर एक साथ पूरे देश में प्रतिबन्ध लगाया जाए, और ऐसा न होने तक राशसंमो चैन से नहीं बैठेगा।
पीबीआई (हरियाणा) के संयोजक बलजीत आदित्य खटाना ने जोरदार शब्दों में शराब के सम्बन्ध में सरकार की नीतियों की भर्तस्ना की। उन्होंने कहा कि शायद सरकार मंशा यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शराब पीकर अपना होश खोते जाएं और देश में लूट और भ्रष्टाचार अबाधरूप से चलता रहे।
उपर्युक्त वक्ताओं के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफसर आनंद कुमार, महावीर त्यागी, पीबीआई के राष्ट्रीय महासचिव कान्हू चरण बेहुरा, पीबीआई के आंदोलन सचिव केदारनाथ साहू, पीबीआई के संगठन सचिव राजकिशोर प्रसाद, पीबीआई(दिल्ली) के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, पीबीआई (दिल्ली) के महासचिव बैद्यनाथ साह आदि ने शराब पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।
धरने के पश्चात, एक प्रतिनिधि मंडल ने अपनी निन्मलिखित मांगों का ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा:
1. शराबबंदी का कानून संसद पूरे देश के लिए बनाए तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल सुनिश्चित करे की यह ईमानदारी से लागू हो।
2. शराब के उत्पादन पर सख्त पाबन्दी हो। इसका लाइसेंस केवल औषध निर्माताओं को ही सख्त हिदायतों के साथ स्वीकृत किया जाए।
3. उत्तर प्रदेश के उन्नाव, अलीगंज (एटा), कानपुर, आज़मगढ़ समेत अनेकों जनपदों में जहरीली शराब की घटनाओं की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए और दोषियों को दंडित किया जाए।
4. उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका तथा महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र शराब के चलते अत्यंत गरीब और पिछड़े हो गए हैं। आर्थिक और सामाजिक कारणों से वहां किसान आये दिन आत्महत्याएं करते रहते हैं। इन मामलों में सरकार का असंवेदनशील रवैया समाप्त हो।
5. लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी शराब के ठेके मार्च से मई तक बंद रखे जाएं।
6. इस मुद्दे को संविधान (नीति निर्देशक तत्त्व), महात्मा गाँधी जी तथा देश की महिलाओं का व्यापक समर्थन प्राप्त है।
0 Comments